गोपालगंज, मई 16 -- गोपालगंज। चल रहे ज्येष्ठ महीने में शनिवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को दिनभर बेहाल रखा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखी और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। यह भी पढ़ें- तीखी धूप और उमस से बेहाल हुए लोग, तापमान 40 डिग्री पहुंचागर्मी का तापमान शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को करीब 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास हुआ। दिन में करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। बावजूद इसके गर्मी से राहत नहीं मिली। औसत आर्द्रता 40 प्रतिशत रहने के कारण वातावरण में उमस बनी रही। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलन...