मैनपुरी, मई 4 -- हिंदू पंचांग के अनुसार दो मई से ज्येष्ठ माह का शुभारंभ हो गया है, जो 29 जून तक चलेगा। हनुमान भक्तों के लिए यह माह विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दौरान पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ मास में अधिक मास का दुर्लभ संयोग बन रहा है। 19 साल बाद बन रही इस विशेष स्थिति के कारण इस बार पूरे आठ बड़े मंगल पड़ेंगे, जिससे पहले ऐसा अवसर वर्ष 2007 में आया था। ज्योतिषाचार्य सुधांशु मिश्रा उर्फ मुक्की महाराज ने बताया कि जिस वर्ष अधिक मास होता है, वह महीना दो बार पड़ता है। इस वर्ष 17 मई से 15 जून के बीच पुरुषोत्तम मास रहेगा। इस गणना के अनुसार, प्रथम शुक्ल पक्ष से द्वितीय कृष्ण पक्ष के बीच के 30 दिन अधिक मास कहलाएंगे। इस प्रकार 2 मई से 29 जून के विस्तृत कालखंड में हनुमान जी की विशेष उप...