लखीमपुरखीरी, जून 21 -- पवित्र ज्येष्ठ माह में शनिवार को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भीरा-बिजुआ हाईवे स्थित भानपुर चौराहे पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भंडारे का शुभारंभ भगवान वीर बजरंग बली के चित्र स्वरूप का चंदन-वंदन, आरती एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके बाद प्रसाद स्वरूप तैयार किए गए चोला-चावल एवं शीतल जल का भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत की गई। देर शाम तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता कर धर्म और सेवा की भावना को सशक्त बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...