ज्येष्ठ माह में इफको ने शरबत का वितरण कराया
बरेली, जून 3 -- आंवला। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को आंवला-भमोरा मार्ग स्थित इफको के उपासना केन्द्र ¦ने शरबत का वितरण कराया। शरबत पीकर राहगीरों ने गर्मी में राहत महसूस की।इफको वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान तथा सुबह महिला क्लब अध्यक्ष केतकी प्रधान ने भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं, राहगीरों के पांचवें बड़े मंगलवार पर शरबत वितरित किया। कर्मचारियों ने इफको टाउनशिप के मुख्य द्वार पर एक विशेष स्टॉल लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। अधिकारी संघ अध्यक्ष शिशिर यादव, यूनियन महामंत्री गजेन्द्र सिंह, मुकेश खेतान, अमित गुप्ता, रुचि शर्मा, अंजली खेतान, प्रीति गुप्ता, डा. रवि गुप्ता, अनुराग अग्रवाल ने भी शरबत बांटा। यह भी पढ़ें- जयेष्ठ माह के बड़े मंगलवार बांटा शर्बत यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर ऊर्जा भवन पर भंडारा, प्रसाद बांटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.