कानपुर, मई 5 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। ज्येष्ठ माह का पहला मंगलवार बड़ा मंगल के रूप में मनाया गया। शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने जय हनुमान के जयकारे लगाए। हनुमान चालीसा का पाठ किया। सर्वाधिक भक्तों की भीड़ पनकी धाम हनुमान मंदिर में रही। अन्य हनुमान मंदिरों में भी भक्त उमड़े। अनेक स्थानों पर ठंडा शरबत, पानी आदि का वितरण किया गया। पनकी धाम में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मौसम अच्छा होने के कारण यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। मंदिर के अंदर लंबी कतारें लगीं। यहां हनुमान जी के जयकारों लगते रहे। बड़ा चारौहा हनुमान मंदिर, सोटे वाला मंदिर, किदवई नगर और दक्षिणेश्वर समेत शहर के अन्य सभी हनुमान मंदिरों में पहले मंगल पर हजारों भक्त उमड़े। बड़ा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से शरबत वितरण हुआ...