बाराबंकी, जून 9 -- बाराबंकी, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। बजरंगबली के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंगलवार के विशेष अवसर पर विभिन्न मंदिरों में सुंदरकाण्ड पाठ, रामचरितमानस अखंड पाठ तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया。 यह भी पढ़ें- हे जग बंदन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवन सुत विनती बारंबारधार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शहर से लेकर गांव...