ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को हनुमान मंदिरों में उमड़े भक्त
कानपुर, मई 26 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को शहर के हनुमान मंदिरों में ''जय हनुमान'' के जयकारों की तड़के से गूंज रही। पनकी हनुमान मंदिर में तो तड़के तीन बजे से ही लाइनें लगने लगीं। गर्मी को देखते हुए दूर-दूर से आए लोग जल्दी से जल्दी दर्शन करना चाहते थे। महंत कृष्णदास ने पूजा अर्चना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। अनेक स्थानों पर शरबत वितरण हुआ व भंडारा चला। हीट वेव का श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं पड़ा। आस्था और भक्ति भारी पड़ी। सूरज की किरण फूटने से पहले ही मंदिरों में भक्त आराध्य के दर्शन को उमड़ पड़े। यह भी पढ़ें- फलों से सजा बड़े हनुमानजी का दरबार, आस्था उमड़ी अपार मंदिरों में सवेरे आरती हुई और इसके बाद दर्शन का क्रम शुरू हो गया। बड़ा चारौहा हनुमान मंदिर, सोटे वाला मंदिर किदवई नगर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.