शामली, मई 26 -- शामली। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार एवं स्वर्गीय भवर सिंह की स्मृति में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजेंद्र कुमार तथा उनकी बहन एडवोकेट रजनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली परिसर में मीठी छबील कैंप का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कैंप में ठंडे व मीठे पानी का वितरण किया गया। डॉ. विजेंद्र कुमार ने अपने स्टाफ के साथ स्वयं मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने वाले लोगों को मीठा शीतल जल पिलाया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गर्मी के मौसम में होने वाले डीहाइड्रेशन के प्रति जागरूक करते हुए पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- सिविल डिफेंस ने लगाया शिविर, राहगीरों को बांटा शरबत कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्ष...