कानपुर, जून 23 -- कानपुर। ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़ा मंगल पर शहर के हनुमान मंदिरों में आस्था की भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में हनुमान भक्त मंदिर पहुंचे और जयकारे लगाकर दर्शन किए। मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सर्वाधिक भीड़ पनकी हनुमान मंदिर में रही। यहां सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। अनेक स्थानों पर भंडारा भी किया गया। अंतिम मंगलवार होने से मंदिरों में भक्तों की भीड़ अधिक रही। पनकी हनुमान मंदिर में सुबह आरती के बाद जैसे ही पट खुले वैसे ही जयकारों के साथ भक्तों हनुमानजी के दर्शन किए। महंत कृष्णदास ने भक्तों को दर्शन कराए। पनकी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। क्षत्रिय परिवार की ओर से आयोजित भंडारे में सुजीत सिंह ने प्रार्थना की कि समस्त सृष्टि के कल्याण व सौहार्द के लिए हनुमानजी की कृपा बनी रहे। जय हनुमा...