ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को हवन-पूजन भंडारा
हमीरपुर, जून 23 -- कुरारा, संवाददाता। झलोखर गांव स्थित मां भुवनेश्वरी परिसर में स्थापित संकटमोचन हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद एक विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की दर्जनों कन्याओं को खीर-पूड़ी का प्रसाद खिलाया गया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद श्रद्धालुओं में भी प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से रामदास शर्मा, गोल्डी श्रीवास्तव, शुभम शर्मा, सिप्पू गुप्ता, वीरू द्विवेदी, कालका द्विवेदी और सत्यम गुप्ता सहित तमाम ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ मास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.