हाजीपुर, मई 24 -- वाया नदी को सूख जाने से पशु-पक्षियों को इस समय प्यास बुझाने मुश्किल हो जाता है। खासकर जंगली पशुओं को तो प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश करनी पड़ती है। वही नदी को सूख जाने के कारण तटीय क्षेत्र में वाटर लेवल काफी नीचे खिसक जाने से चापाकल पानी देना भी बंद कर दिया है। जिससे पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। रविवार को यहां लोगों ने बताया कि महुआ से होकर गुजरने वाली वाया नदी बीते एक महीने से सूखी हुई हैं। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए परेशानी होती है। बिचड़ने वाले जंगली पशु तो प्यास से तड़पते लोगों के घर तक पहुंच जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वाया नदी की उड़ाही कराई गई थी,तो ऐसा लगा था कि अब इसमें सालों भर पानी रहेगी। जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उड़ाही...