देहरादून, जून 29 -- हरिद्वार। ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा दान-पुण्य कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। स्नान पर्व को लेकर हरकी पैड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ तथा आपदा राहत दल के जवान घाटों पर लगातार निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए गए। दिनभर हरकी पैड़ी क्षेत्र में धार्मिक ...