बदायूं, मई 31 -- उझानी। ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर परिवार के साथ गंगा स्नान करने गये किशोर की डूबने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव वालों की मदद से डूबने के करीब दो घंटे बाद गंगा से क्शोर का शव बरामद हुआ है। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा स्नान पर्व पर इलाके के गांव चंदनपुर से कुछ महिलाएं गांव के पास ही गंगा में स्नान नकरने गईं थीं तभी गांव के ही राहुल सिंह का 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक की गंगा स्नान करने चला गया। स्नान करते समय अचानक गंगा में डूब गया। डूबते समय परिवार के महिलाओं की भी उस पर नजर नहीं पड़ी। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे दूसरे किशोर का मिला शव, परिवार में मातम कुछ देर बाद अभिषेक को गंगा किनारे नहीं दिखने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के कई लोग परिवार के साथ गंगा में तलाशने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्...