ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, किया दान-पुण्य
शाहजहांपुर, जून 29 -- ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा तट स्थित ढाई घाट पर सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। पूरे दिन स्नान का सिलसिला चलता रहा और देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सैकङ़ो श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया तथा पंडे-पुजारियों को श्रद्धानुसार दान-दक्षिणा अर्पित की। गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ का माहौल पूरे दिन बना रहा। द्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ढाई घाट पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी घाट पर लगी दुकानो पर श्रद्धालुओं ने जरूरत के सामान की खरीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.