ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, मंदिरों में दर्शन कर दान दिया
हापुड़, जून 29 -- बृजघाट, संवाददाता। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के पावन पर्व पर विभिन्न प्रांतों से आए महिला बच्चों समेत करीब तीन लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी गंगा मैया में गंगा स्नान किया। सोमवार को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर गंगा नगरी बृजघाट में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जनपदों के लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। रविवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जिसके चलते ब्रजघाट गंगा नगरी की सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर रात में फुल हो गए थे। देर रात होने पर अधिकांश श्रद्धालु किनारे पर पहुंच गए, जहां प्रातकाल में ब्रह्म मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर हर गंगे के जयकारों के बीच जलधारा में आस्था की डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया था। जो देर शाम में सूर्यास्त होने तक निरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.