ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रामगंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रामपुर, मई 31 -- सैफनी। रविवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह से ही रामगंगा नदी के घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। घाट पर दोपहर तक चहल-पहल बनी रही। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रामगंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जुटे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.