ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन को लगी भीड़
मिर्जापुर, जून 1 -- विंध्याचल। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर रविवार को विंध्य दरबार में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगला आरती के बाद भोर से शुरू हुआ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। इससे पहले विंध्य धाम क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने के बाद मंदिर में जगत काल्याणी मां विंध्यवासिनी के दर्शन को मंदिर पहुंचे। प्रसाद की दुकानों से नारियल, चुनरी, माला-फूल, रोरी-रक्षा, लाचीदाना, कपूर एवं प्रसाद लिए मंदिर की ओर जाने वाली लाइन में खड़े हो गए। जयमाता दी का जयकारा लगाते हुए मंदिर की ओर से बढ़ते रहे। मंदिर के गर्भगृह मे पहुंच कर किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी की। शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से पूरा मंदिर परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.