हजारीबाग, जून 1 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध इचाक स्थित बुढ़िया माता मंदिर परिसर में ज्येष्ठ पूर्णिमा एवं पुरुषोत्तम माह के शुभ अवसर पर सोमवार रात भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मां के दरबार में जय बुढ़िया माता कीर्तन मंडली के संयोजक महेश वैद्य ने आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। इसमें परासी, इचाक, कुरहा, करामाती, मुकदमा, हदारी, रतनपुर, चंदवारा समेत अन्य गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। मां के दरबार में धूप-दीप जलाकर कीर्तन-भजन का शुभारंभ किया गया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में आनंद विभोर रहे। इस दौरान महेश वैद्य द्वारा रामायण के सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। यह भी पढ़ें- लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में हुए देवी जागरण में भावविभोर हुए दर्शक रात्रि जागरण में शंभु पांडेय, रविशंकर सिंह, रविशंकर वैद्य, व...