ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ढाई घाट में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
पीलीभीत, मई 31 -- ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर रविवार तड़के से ही मिर्जापुर के ढाई घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर सुबह से धार्मिक माहौल बना रहा। भोर होते ही आसपास के गांवों और दूरदराज क्षेत्रों से लोग ढाई घाट पहुंचने लगे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कई श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान भी किए। श्रद्धालुओं का मानना है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी इस बार पुरुषोत्तम मास होने के कारण श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.