दुमका, जून 30 -- ज्येष्ठ पूर्णिमा और सोमवार के उपलक्ष्य पर प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए शिवभक्तों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी। पूर्णिमा को लेकर मध्यरात्रि के बाद से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर के बाहर इकट्ठी हो गई थी। संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा निर्धारित समय से दो घंटा पूर्वाह्न दो बजे ही मन्दिर के कपाट खोल दिया गया। कपाट खोलने के बाद रात्रि श्रृंगार पूजन के पूजन अवशिष्ट को हटाकर गर्भगृह की सफाई की गई। इसके पश्चात करीब 25 मिनट तक सरकारी पुरोहित पूजा के उपरांत मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया। बासुकीनाथ मंदिर परिसर भक्तों के लिए खोले जाने के बाद संस्कार मंडप से कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने बेरिकेडिंग के द्वारा मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- बासुकीनाथ में ज्येष्ठ मास, पूर्णिमा पर...