फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- फर्रुखाबाद । ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह से ही जनपद के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ पांचाल घाट पर देखने को मिली, जहां श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। यह भी पढ़ें- अहार में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नानगंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पांचाल घाट सहित प्रमुख गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। घाटों पर बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं से पुलिस ने अपील की कि वे गहरे पानी में जाने से बचें और केवल निर...