ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान आज, मुस्तैद हुआ प्रशासन
बदायूं, मई 31 -- ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा गंगा स्नान सकुशल संपन्न कराना जिला प्रशासन को चुनौती बन गया है। गंगा दशहरा पर हुईं डूबने की घटनाओं की वजह से प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान के लिए बदायूं के अलावा कासगंज एटा अलीगढ़ हाथरस आगरा टूंडला फिरोजाबाद शिकोहाबाद के साथ ही राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों और बस ट्रेन से गंगा स्नान को पहुंचते हैं। पूर्णिमा पर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। गंगा घाट के दोनों ओर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। नगर पंचायत और तहसील प्रशासन को गोताखोर और नाव की जिम्मेदारी सौंप गई है, इसके साथ ही नगर पंचायत प्रशासन पथ प्रकाश व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.