हापुड़, मई 18 -- तीर्थ नगरी ब्रजघाट एवं गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट लठीरा में लगने वाले गंगा दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने मेले को लेकर सुरक्षा एवं जाम आदि की समस्या से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस आदेश में 23 मई से 26 मई तक नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन करने के लिए प्लान जारी कर दिया है। ज्येष्ठ माह के दशहरा पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट में मेले को लेकर हाईवे पर जाम से निपटने को पुलिस प्रशासन का पहरा बढ़ाने के आदेश दिए है। उन्होंने जाम की समस्या को हल करने के निर्देश दिए गए। जिसमें 23 मई की सुबह आठ बजे से 26 मई की रात्रि 12 बजे तक रूट...