ज्येष्ठ दशहरा पर होगा गंगा स्नान, साधु सन्तो ने की मीटिंग
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व पर शुकतीर्थ में होने वाले गंगा स्नान को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व की तैयारी के संबंध में साधु संतों ने आपस में समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाने, आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद व्यवस्थाओं का अनुभव करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। शुकतीर्थ में स्थित गंगा सेवा समिति के कार्यालय पर सोमवार को आयोजित मीटिंग में महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज ने कहा कि अधिक मास होने के कारण बीते माह भी स्नान पर्व मेले का आयोजन किया गया था। अब शुद्ध मास के चलते बुधवार को गंगा स्नान किया जायेगा,मंगलवार की शाम मां गंगा की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। श्री दण्डी आश्रम के प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि आने वाले श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.