हापुड़, जून 21 -- ज्येष्ठ दशहरा के उपलक्ष में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर उन्हें जरूरी सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन के साथ ही संबंधित विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। लोंद का वर्ष होने के कारण इस बार ज्येष्ठ दशहरा का पर्व दूसरी बार मनाया जाना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व का मुख्य स्नान बुधवार की रात में होगा। जिसमें देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दर्जनों जनपदों से जुड़े कई लाख महिला और बच्चों के साथ ही गंगा भक्त आस्था की डुबकी लगाकर विभिन्न अनुष्थान संपन्न करेंगे। दशहरा के उपलक्ष में ब्रजघाट समेत लठीरा के कच्चे घाट और महाभारत काल में रानी द्रौपदी की सैर गा रही पुष्पावती पूठ में 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।...