ज्येष्ठ दशहरा गंगा मेला: ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
हापुड़, मई 18 -- ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। ब्रजघाट गंगा घाट पर मुख्य स्नान 25 मई को होगा, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस वर्ष 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों से ब्रजघाट पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मेले के लिए फूलफ्रूफ सुरक्षा योजना तेजी से तैयार करनी शुरू कर दी है। जिसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए घाटों से लेकर आसमान तक निगरानी की जाएगी। मेले में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। गंगा घाटों पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.