ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान आज, प्रशासन की तैयारी पूरी
बदायूं, मई 25 -- गंगा दशहरा स्नान के पावन पर्व पर सोमवार 25 मई को कछला गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। जिला एवं तहसील प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे किए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन में भी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कछला गंगा घाट के दोनों और अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की है। गंगा घाट पर चोर, उच्चकों से निपटने के लिए गंगा घाट पर सादा वर्दी में पुलिस कर्मी निगरानी करेंगे। गंगा दशहरा पर बदायूं के साथ कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को निजी वाहनों के साथ ही बस और ट्रेन से आते हैं। इस बार भी गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। तहसील एवं नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.