मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मोरना ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व शुकतीर्थ में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गंगा स्नान किया। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मंदिरों में दर्शन कर साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस दौरान अनेक संस्थाओं द्वारा गंगा घाट पर शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं की सेवा की गई तथा अध्यात्म का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ दशहरे पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीशुद्ध ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे शुद्ध ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व पर बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के द्वारा तीर्थनगरी में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में हर-हर गंगे जय मां गंगे के जयगोष के साथ गंगा ...