हापुड़, मई 24 -- गंगा नगरी समेत कच्चे घाट और पुष्पावती पूठ में आज ज्येष्ठ दशहरा पर ब्रहमकाल मुहूर्त में गंगा स्नान शुरू होगा। इसमें आठ से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। वहीं, रविवार शाम तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगानगरी में पड़ाव डाल दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयकारों के साथ ब्रजघाट में पहुंच रहे हैं। रविवार शाम को धर्मशालाओं, आश्रमों और मंदिरों के परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण गंगानगरी में चहल पहल बढ़ गई। मेले में व्यवस्थाओं की निगरानी के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन के अलावा नगर पालिका के अधिकारियों ने ब्रजघाट में पड़ाव डाला हुआ है। वहीं, रविवार को भी श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किय...