ज्येष्ठ के मंगलवार पर होंगे विविध कार्यक्रम आज
भदोही, जून 9 -- भदोही, संवाददाता। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी को प्रिय ज्येष्ठ माह का पांचवां मंगलवार नौ जून को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को ही भक्तों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। अल सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम चलेगा। महिला जागरूक मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने बताया कि हर वर्ष महिलाओं द्वारा मंगलवार को दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में नौ जून को शहर के स्टेशन रोड स्थित सती माता मंदिर में पूजन, यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।उधर, मंगलवार को हनुमान जी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। कई स्थानों पर हनुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.