ज्येष्ठ के बड़े मंगल को लेकर सजे हनुमान मंदिर, कल उमड़ेगा आस्था का सैलाब
बलरामपुर, मई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगल को लेकर जिले भर के हनुमान मंदिरों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ज्येष्ठ के बड़े मंगल के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों के स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई है। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर, रानी तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, संकट मोचन धाम व अन्य सिद्ध पीठों को रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया है। सभी हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। पंडित बजरंगी शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष ज्येष्ठ मास में कुल आठ मंगलवार पड़ रहे हैं, जिसे लेकर बजरंगबली भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: पान, नारियल... हनुमान जी को प्रिय हैं ये 8 प्रसाद, चढ़ाने से खत्म होती हैं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.