अल्मोड़ा, फरवरी 25 -- दस फरवरी से रिक्त चल रहे प्रमुख पद पर आखिरकार ताजपोशी हो गई है। ज्येष्ठ उप प्रमुख को भिकियासैंण ब्लॉक की कमान सौंपी गई है। बुधवार को उन्हें विधिवत शपथ दिलाई गई। भिकियासैंण में रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। लेकिन बीती दस फरवरी को उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया था। इसके बाद से ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त चल रहा था। ब्लॉक प्रमुख का कामकाज सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख का दायित्व दिया गया। बुधवार को विधिवत शपथ ग्रहण कर उन्होंने प्रभार ग्रहण किया। एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने विकासखण्ड कार्यालय मे हुए सादे समारोह मे दिगम्बर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गोपाल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.