ज्येष्ठ अमावस्या कब है? नोट कर लें सही डेट, स्नान, दान और पितृ तर्पण का समय और उपाय
नई दिल्ली, मई 15 -- ज्येष्ठ अमावस्या इस साल 16 मई 2026, शनिवार को पड़ रही है। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान, दान और पितरों के लिए तर्पण करने से विशेष पुण्य मिलता है। ज्येष्ठ अमावस्या के साथ शनि जयंती भी मनाई जाती है।16 मई को अमावस्या पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 16 मई की सुबह शुरू होगी और अगले दिन तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 16 मई को ही ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने और भगवान सूर्य को जल अर्पित करने की परंपरा है। कई लोग इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान भी करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।पितरों के तर्पण और पिंडदान का खास महत्व ज्येष्ठ अमावस्या पर पितरों के लिए तर्पण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.