ज्येष्ठ अधिक मास के पांचवें मंगल पर श्रद्धालुओं का उमड़ा रेला
अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या। संवाददाता । ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के मंगलवार को अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां सरयू के पुण्य सलिल में डुबकी लगाई। इसके उपरांत प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में पूरे दिन दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही। भीषण उमस व गर्मी के इस मौसम में भीड़ को नियन्त्रित करना कठिन रहा। फिलहाल बैरीकेडिंग व सीढ़ियों पर लगे डीएफएमडी। के बीच धक्का मुक्की से श्रद्धालु गण परेशान होते रहे लेकिन आराध्य के दर्शन की प्रतिबद्धता के कारण उनका धैर्य बरकरार रहा। नागेश्वर नाथ मंदिर से लेकर हनुमानगढ़ी होते हुए कनकभवन व रामजन्मभूमि तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार में खड़े बूढ़े-बच्चे और जवान सब आयु वर्ग के लोग नजर आ रहे थे। नागेश्वर नाथ मे श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर आंतरिक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.