ज्येष्ठ अधिक मास की प्रथम पूर्णिमा पर जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजन, भोग व भजन-कीर्तन का आयोजन
रामगढ़, मई 31 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। ज्येष्ठ अधिक मास की प्रथम पूर्णिमा तिथि के अवसर पर रविवार को रामगढ़ स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भैया बलराम का आकर्षक फूलों से श्रृंगार कर भव्य रूप से सजाया गया। पूजा के उपरांत भगवान को मिष्ठान और फल का भोग अर्पित किया गया। यह भी पढ़ें- संकट मोचनधाम मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रमभक्तों की भीड़ दोपहर 2.15 बजे भगवान को खिचड़ी और खीर का विशेष भोग लगाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे दिन पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। दोपहर 3 बजे से भजन गायकों की ओर से भजन-कीर्तन और भगवान के गुणगान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.