ज्यूड्स ने वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल को हराया
उन्नाव, जुलाई 10 -- उन्नाव। तीन दिवसीय सीआईएससीई जोनल इंटर स्कूल बास्केटबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के तहत 22 मैच खेले गए। सेंट जूड्स इंकॉ में अंडर 14 वर्ग के 6 मैच खेले गए। फाइनल मुकाबले में वीरेन्द्र स्वरूप कैंट को सेमीफाइनल में हरा का मुंह देखना पड़ा। अंडर 17 और 19 वर्ग में कुल 16 मैच खेले गए। अंडर 17 वर्ग ज्यूड्स स्कूल ने वीरेन्द्र स्वरुप स्कूल अवधपुरी को 20-11 के स्कोर से पराजित किया। वहीं, सेठ आनंदराम जयपुरिया ने मेथोडिस्ट हाई स्कूल को 11-8 के स्कोर से हराया। अंडर19 वर्ग में सेंट अलॉयसियस स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 30-6 के स्कोर से पराजित किया। ज्यूड्स स्कूल ने भगवंती स्कूल को 29-13 से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.