नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। मंगलवार को इस केस पर चल रही सुनवाई के दौरान 9 जजों की संवैधानिक पीठ की अगुवाई कर रहे मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कड़ी टिप्पणी की। CJI ने कहा है कि कोर्ट धार्मिक मामलों में न्यायिक समीक्षा की सीमाओं को समझता है और इस शक्ति पर बार-बार सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। पीठ ने यह भी कहा कि न्यायिक समीक्षा की शक्ति पर सीमाओं के बावजूद, वह इस बात की पड़ताल कर सकता है कि क्या सरकार सामाजिक कल्याण या सुधार के नाम पर किसी धार्मिक परंपरा या रीति-रिवाज पर प्रतिबंध लगा सकती है। धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में अदालतों को हस्तक्षेप करने से रोकने के लिए दी गई दलीलों पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे मामलों में न्यायिक समीक्षा की SC की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.