पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के दिशा निर्देश पर पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार(डालसा) ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में एकदिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम कर पारा लीगल वालंटियर(पीएलवी) को अधिक से अधिक केस में सुलह कराने के लिए प्रेरित किया। एलएडीसी चीफ अमिताभ चंद्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, जिला रोड सेफ्टी मैनेजर विनीत कुमार, पारा लीगल वालंटियर इंदू भगत व डीएलएसए कार्यालय प्रभारी संजीव सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एलएडीसी चीफ अमिताभ चंद्र सिंह ने कहा कि पारा लीगल वॉलिंटियर ज्यादा से ज्यादा केस में सुलह कराकर वादों का निपटारा कराएं। भूमि विवाद के मामलों का भी तेजी से निपटारा कराना जरूरी है। इसके लिए सीओ के माध्यम से जमीन का डिमांड अलग-अलग खुलवा सकते हैं। पारा लीगल क...