चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत नहर कॉलोनी के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक 35 वर्षीय माना टोप्पो मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोचीसाइ का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मृतक तीन दिन पहले घर में यह कहकर निकला था कि वह काम करने के लिए उडीसा के जोड़ा जा रहा है।उसके बाद घर वापस नहीं आया। रविवार को सुबह नरसनडा का मुंडा ने मोची साइ आ कर बताया कि किसी व्यक्ति का शव नहर कॉलोनी के पास एक खेत में मरा पड़ा है। सूचना पाते ही परिजन घटना स्थल पर गए और माना टोप्पो के रूप में पहचान की। यह भी पढ़ें- पोखर में डूबने से एक की मौत,घंटों मशक्कत के बाद निकला शव मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी का भी बीमारी से मृत्यु हो गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.