बगहा, अप्रैल 24 -- चनपटिया। नगर में मालवाहक वाहनों से निर्धारित दर से ज्यादा पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर प्रशासन ने कड़ी कारवाई की है। नपं के ईओ हेमंत कुमार ने गुरुवार की शाम टिकुलिया चौक पर पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर ज्यादा पार्किंग शुल्क की वसूली करते दो कर्मियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। चनपटिया के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हेमंत कुमार की शिकायत पर संवेदक सहित तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। जिनमें पार्किंग संवेदक लौरिया थाने के जीरिया निवासी प्रमोद कुमार, कर्मी लौरिया के लखनपुर गांव निवासी रविरंजन कुमार एवं चनपटिया नगर के वार्ड 10 निवासी आदित्य कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि धराए दोनों कर्मियों को बीएनएस की धारा 35(3) के तहत थाने से ही जमानत दे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.