ज्यादा ऊंचाई वाले ताजिया न रखें: एसओ
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- मुहर्रम को लेकर मंगलवार को पढुआ थाना में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में ताजियादारों को बताया गया कि शासन की मंशानुसार ताजिया 10 से 12 फिट ऊंचे ही बनाए जाए ताकि कर्बला ले जाते समय किसी अनहोनी की घटना ना हो सके। एसओ मोहित पुंडीर ने मौजूद ताजिएदारों से कहा कि मुहर्रम त्योहार के दौरान ताजियादारों की हर समस्या प्राथमिकता के साथ निपटाई जाएगी लेकिन शासन के निर्देशों के अनुसार ही ताजिया रखे जाएंगे। थाना क्षेत्र में यदि किसी के द्वारा नियमों का उल्लंघन कर काफी हाइट वाले ताजिया रखता है तो उसके प्रति निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान ताज खां, रहीस अहमद, जिला पंचायत सदस्य अबरार खां सहित बड़ी संख्या में इलाकाई ताजियादार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.