गोपालगंज, मार्च 25 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव में बुधवार को मानक से अधिक अनाज नहीं देने पर एक डीलर, उसके भाई और बेटे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में बलरा गांव निवासी डीलर विवेक तिवारी उर्फ अरविंद तिवारी ने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोग उनके पास पहुंचे और मानक से अधिक अनाज की मांग करने लगे। इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए उनके भाई शशि कपूर तिवार...