सोनभद्र, मई 19 -- अनपरा,संवाददाता। स्मार्टमीटर लगने के बाद से आ रहे भारी बिजली बिल,लगातार बगैर सूचना कट रही घरों की बिजली और लोड बढ़वाने के बिजली विभाग के दबाव के विरोध में मंगलवार को अभा जनवादी महिला समिति का एक प्रतिनिधि मंडल उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण खण्ड पिपरी अनपरा कार्यालय पहुंचा। प्रमुख सचिव ऊर्जा को सम्बोधित एक मांग पत्र सौंप तत्काल स्मार्ट मीटर हटवाने,तीन सौ यूनिट फ्री बिजली गरीब राशन कार्ड उपभोक्ताओं को देने,भीषण गर्मी में बगैर सूचना बिजली न काटने और जमा की गयी राशि का भुगतान ब्याज समेत वापस कराने की मांग की गयी। इस मौके पर कंचन सिंह,धर्मशीला,फूलमति,शकुंतला देवी,रेखा ,नीलम,मीना देवी आदि समेत दर्जनों महिला सदस्य मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...