फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अध्यापक ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर के अतिरिक्त उपायुक्त गौरव अंतिल अपनी मांगों को लेकर मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्कूल कैडर प्राध्यापक की वर्ग की ड्यूटी गणनाकार के स्थान पर सुपरवाइजर लगाने की मांग की। अध्यापकों ने कहा कि प्राध्यापकों की ड्यूटी सदैव सुपरवाइजर की लगती आई है। गणनाकार ड्यूटी लगाना गलत है। इसके अलावा अध्यापकों ने सभी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी भी जनगणना में लगाने की मांग की। केवल अध्यापकों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। छह माह के अंदर सेवानिवृत होने वाले अध्यापकों को छूट दी जाए। बीएलओ सुपरवाइजर को इस कार्य से दूर रखा जाए। अभिषेक शर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.