ज्ञापन सौंपकर रखी अपनी मांग
बरेली, जुलाई 18 -- पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) समेत सामाजिक, श्रमिक और जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में बरेली जिला प्रशासन और पुलिस पर नागरिकों के अभिव्यक्ति, शांतिपूर्ण सभा, आवागमन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि मई दिवस कार्यक्रम से पहले इंकलाबी मजदूर केंद्र के दो कार्यकर्ताओं को कथित रूप से रोके रखा गया और कार्यक्रम की अनुमति भी अंतिम समय में दी गई। वहीं 30 जून को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कई सामाजिक और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया, जबकि वे शांतिपूर्वक ज्ञापन देना चाहते थे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाए जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.