बिहारशरीफ, मार्च 17 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा पूर्वी के पूर्व जिला पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बुधन भाई ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता सचिन सौरव पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में सिरारी गांव में अपना नाम जुड़वा लिया था। एसडीओ द्वारा की गयी जांच में मामला जब गलत तरीके से नाम जुड़वाने का पाया गया तो वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया। परंतु, इसके बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, सचिन सौरव ने कहा कि उन्होंने किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं किया था। कोई ज्ञापन देता है तो देता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.