ज्ञापन देने पहुंचे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारी गिरफ्तार
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) के पदाधिकारी गुरुवार को नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने पहुंचे थे। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कहना है कि संगठन शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देकर प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता था। संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- रुड़की में दिल्ली में लाठीचार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.