ज्ञापन देने के बाद भी नहीं मिली गंदगी-जलभराव से निजात
हाथरस, मई 24 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 में आने वाले सीर के बाशिंदे इन दिनों भीषण गर्मी में गंदगी और जलभराव की समस्या का दंश झेल रहे हैं। समस्या के निदान को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बीते दिनों कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी आजतक समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ। इस वजह से लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश है। यह भी पढ़ें- नगर में जल भराव और जल निकासी की समस्याओं पर मंथनसमस्या का विस्तार शहर के मैंडू रोड स्थित सीर पूर्व में हाथरस देहात का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन नगर पालिका परिषद के हुए सीमा विस्तार के बाद बाद यह इलाका शहर में शामिल हो गया। आज यह इलाका नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 में आता है। लेकिन इलाके की पहचान गंदगी और जलभराव की वजह से बनती जा रही है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.