बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ ने एसपी को ज्ञापन देकर जिले में बाहर से आए फेरीवालों के सत्यापन की मांग की है। एसपी को दिए ज्ञापन में विहिम नेताओं ने कहा कि पैकोलिया थानाक्षेत्र में फेरीवाले गफ्फार ने मासूम के साथ गलत काम किया। उसकी हालत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश में दूसरे प्रांत बिहार, पश्चिम बंगाल के नाम आए तमाम अपराधिक किस्म के लोगों का सत्यापन हो। फेरीवालों का सत्यापन इसलिए जरूरी है कि वे अपराध कर अपने प्रदेश में लौट जाते हैं। इससे जिले की कानून व्यवस्था और अमन-चैन प्रभावित होता है। इसलिए जिले में आने वाले फेरीवालों का गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, युवा अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी और विवेक श्रीवास्तव शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.