अंबेडकर नगर, फरवरी 7 -- सैदापुर, संवाददाता। ज्ञान स्मारक महिला महाविद्यालय अलमापुर अमरतल में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवज्योति इंटर कॉलेज हजपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण व गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने में सहायक है। टैबलेट के माध्यम से छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई कर अपने ज्ञान और कौशल को विकसित कर सकती हैं। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ पुष्पा सिंह ने योजना को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ मनोज प्रजापति, शिक्षक शिक्षिकाएं, एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.